essay on my family in hindi

मेरा परिवार निबंध इन हिंदी Essay on My Family in Hindi

इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाएं हैं मेरा परिवार पर निबंध हिंदी में यानि Essay on My Family in Hindi. इस आर्टिकल में हमने परिवार की महत्वता को सरल पंक्तियों में दर्शाया है।

आज के दौर में सब लोगों को छोटा परिवार अच्छा लगता है। उनका मानना है, कि परिवार जितने छोटे होते हैं, उतने ही सुखी रहते हैं। जहाँ 2 BHK के फ्लैट में भी रहा जा सकता है। हालांकी, यह एक तरह से ठीक भी है  लेकिन, संयुक्त परिवार की बात ही अलग होती है। वहां की नोक-झोंक में भी अपना ही एक अलग मजा होता है। Essay On Family in Hindi के द्वारा चलिए जानते हैं की  परिवार क्या है और इसकी महत्वता क्या है।

मेरा परिवार निबंध इन हिंदी Essay on My Family in Hindi (1090 Words)

परिवार वह होता है, जहां एक छत के नीचे सभी लोग प्यार मोहब्बत के साथ रहते हैं। परिवार ही हमारे जीने का सहारा होता है। यदि परिवार ना हो तो हमारा जीवन काफी अधूरा सा लगता है। खुशहाल परिवार वही होता है, जहां माता-पिता, भाई-बहन, दादा-दादी, चाचा-चाची सभी लोग हर दुख-सुख में एक साथ रहते हैं। हर मुश्किल घड़ी में सब लोग एक दूजे का साथ देते हैं और सभी परेशानियों को एक साथ सुलझाते है।

संयुक्त परिवार में लोग एक दूसरे का इज्जत करना बड़े छोटे का सम्मान करना अच्छे से समझ पाते हैं। एक बड़ा परिवार सही मायने में परिवार के महत्व को बयान करता है। लेकिन, आज के बदलते दौर में परिवार छोटे होते जा रहे हैं और लोग उनका महत्व भी भूलते जा रहे हैं। आज के दौर में खासकर छोटे बच्चों की परिवार का महत्व क्या होता है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं होती।

परिवार ही एक ऐसा बंधन है। जहां कभी किसी को अकेला महसूस नहीं होता। जिंदगी के हर परेशानी में हमारे पीछे कोई न कोई जरूर खड़ा रहता है। परिवार में खुशी के साथ-साथ लोग गमों में भी बराबर के शरीक होते हैं। मुझे भी अपने परिवार से बहुत लगाव और बहुत प्यार है। परिवार का हर एक सदस्य अनमोल होता है। अगर परिवार का कोई एक सदस्य भी कहीं चला जाए, तो घर बहुत ही खाली सा लगता है।

मैं एक संयुक्त परिवार में रहती हूँ। जहां माँ, पिताजी, चाचा, चाची और दो भाई है। मैं अपने दोनों भाइयों से बड़ी हूं और घर में इकलौती होने के कारण मुझे घर पर ज़्यदा लाड मिलता है। मेरे दादाजी की मृत्यु तब हुई जब मैं महज 9 साल की थी। मेरे दादा जी बहुत अच्छे थे। वह मुझे शेर, भालू और जलपरियों की कहानियां भी सुनाया करते थे। वह हमें घर पर पढ़ाते थे, हमें पिकनिक घूमने लेकर जाते थे, और हमसे बहुत प्यार करते थे। जब मैं 15 साल की हुई तब मेरी दादी का देहांत हो गया। वह भी बहुत अच्छी थी। वह हमे हर रोज़ रात में कहानियां सुनाया करती थी। पुराने जमाने की भूत प्रेत की अजीबोगरीब दास्तां सुनाती थी और सबसे महत्वपूर्ण बात कि वो हमे मम्मी की मार और पापा के डांट  से हमेशा बचाती थी।

मेरे पिताजी पढ़े लिखे बिजनेसमैन है। उनका खुद का व्यपार है। मेरी माता पढ़ी लिखी है। लेकिन फिर भी घर के कार्यों पर ही ज्यादा ध्यान देती है। मेरी दो छोटे भाई है और दोनों ही हॉस्टल में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। जब वे दोनो घर पर नहीं होते, तो घर बहुत खाली-खाली लगता है। लेकिन, जब भी वे दोनो वापस आते हैं, तो बहुत मजा आता है। घर में हर तरफ खुशी की आवाज सुनाई देती है और हमलोग बहुत हंसी मजाक करते हैं।

मेरी चाचा भी एक बिजनेसमैन है। उनका खुद का दुकान है, मेरी भी चाची घर के कार्यों पर ध्यान देती हैं। वह भी बहुत अच्छी है। हम तीनो भाई बहन जब भी एक साथ मिल जाते हैं। हंसी की किलकारियां पूरे घर में गूंजने लग जाती हैं। यदि हम में से कोई भी कभी भी किसी मुसीबत में फंसता है। तो हम हमेशा उसकी मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं।  जब भी घर में कोई तीज त्यौहार होता है, पुरे परिवार के लोग धूम-धाम से तैयारी करते हैं और उस दौरान हमारे बड़े पापा और बड़ी मम्मी भी हमारे घर आ जाते हैं, तो  उस वक्त घर में और भी ज्यादा मजा आने लगता है। हमारा घर्बुस समय बहुत गुलज़ार लगता है और चारों तरफ केवल खुशियां ही खुशियां होती है।

उस समय त्यौहार मनाने का एक अलग ही एहसास होता है। मैं भी पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर ही रहती हूं। घर से दूर रहने पर अपने परिवार की ज्यादा याद आती है। वैसे तो मै छुट्टियों में अक्सर अपने घर अपने परिवार से मिलने जाती रहती हूं। लेकिन, कभी परीक्षा या किसी कारणवश किसी त्योहार में घर अपने परिवार के पास नहीं पहुंच पाती हूं, तो बहुत बुरा लगता है। उस समय परिवार का महत्व समझ आता है।

कभी-कभी तो बहुत करीबी दोस्त भी आपके परिवार के जैसे हो जाते हैं। हर दुख हर तकलीफ में वह आपके साथ खड़े होते हैं। एक परिवार कई तरह के बाहरी प्रभावों से बचाता है। हम चाहे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों ना चले जाए  लौट कर वापस अपने परिवार के पास ही आते है और इस बात का एक ही अर्थ निकलता है, कि हम दुनिया में अकेले नहीं है।

यह भी पढ़ें :- 

एक बच्चे की जिंदगी में परिवार बहुत महत्व रखता है।  बच्चे अच्छी परवरिश के लिए परिवार का होना बहुत जरूरी होता है तभी बच्चे स्वस्थ और सुखी तरीके से विकसित हो पाते हैं और साथ ही बच्चे की देखभाल ही अच्छे से हो पाती है।  मै अक्सर घर से बाहर रहती हूं, और ऐसे भी कभी बीमार पड़ जाऊं या भी कभी किसी चीज की जरूरत पड़ती है तो उस समय परिवार का एहसास समझ आता है, उस समय ऐसा मह्सूस होता है,  कि काश मेरे साथ आज मेरा परिवार होता।

यदि आप कभी कोई गलत निर्णय लेते हैं या आप कोई बड़ी संपत्ति खरीदते हैं, जो फैसला आपके लिए शायद गलत हो, तो उस समय आपका परिवार ही आप के बचाव के लिए आता है। एक मजबूत और सही परिवार वही है, जो आप को हमेशा सही निर्णय लेने में मदद करता है, जो आपकी तकलीफ हो हमेशा आपके साथ खड़ा होता है।

परिवार ही वह जरिया है, जो भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को सही रास्ते दिखाने में मदद करता है। उन्हें सकारात्मक विचार और मनोबल के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसलिए, हमें प्राय: अपने माता-पिता चाचा-चाची भाई-बहन तथा पुरे परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान करना चाहिए। परिवार के बड़े सदस्यों से हमेशा सीख हासिल करनी चाहिये। अपने परिवार पर हमेशा भरोसा करना चाहिए, क्योंकि परिवार जैसा इस दुनिया में कोई नहीं हो सकता।

निष्कर्ष

तो आज हमने मेरा परिवार पर निबंध Essay on My Family in Hindi के बारे में जाना कि एक परिवार क्या होता है और परिवार का क्या महत्व होता है और साथ ही यह भी जाना कि एक परिवार वाकई में बहुत अनमोल होता है। आप भी चाहे तो इसी तरह अपने परिवार के बारे में अच्छे लेख लिख सकते हैं।

इसी कि साथ यदि आपको हमरा यह पोस्ट पसंद आया है, तो आप इस पोस्ट को अपने दोसतो के साथ ज़रुर शेयर करे और साथ ही हमे कमेंट करके ज़रुर बाताये कि आपको हमरा यह लेख कैसा लगा।

Sharing is Caring :)
Essay On Picnic In Hindi

पिकनिक पर निबंध परीक्षाओं लिए Essay On Picnic In Hindi

Essay On Picnic In Hindi with Family

“पिकनिक” एक ऐसा शब्द जिसको सुनकर बच्चे या बड़े किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

आज के इस आर्टिकल में हम पिकनिक पर निबंध यानी Essay On Picnic In Hindi में आपके साथ सांझा करेंगे।

इस आर्टिकल में हम पिकनिक पर निबंध (Essay in Picnic), पिकनिक के महत्व और पिकनिक के फायदों पर भी चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें :- 

पिकनिक पर निबंध 1000 शब्दों में – Essay On Picnic In Hindi 1000 Words

पिकनिक हमारे मनोरंजन के तरीकों में से एक है। जब जब हम अपने कामों से थक जाते हैं या बोर हो जाते हैं, तो हमारा मन करता है एक ब्रेक लेने का जिसमें हम सब कुछ टाइम के लिए सारी टेंशन दूर रख कर सिर्फ मजाक कर सके और यह एक पिकनिक पर ही संभव है।

ज़रूरी नहीं है की शिमला, मनाली जैसी दूर जगह जाकर पिकनिक मनाई जाए आप अपने घर से कुछ किलोमीटर दूर पर भी अच्छी जगह ढूंढ सकते हैं। जहाँ सूंदर सा घास का मैदान, हरे भरे पेड़गुलाब के फूल और प्रकृति का सौंदर्य आपकी सारी थकान दूर कर दे।

पिकनिक का उम्र से कोई लेना देना नहीं होता है। छोटे बच्चों के स्कूल वाले भी समय-समय पर उनके मनोरंजन के लिए पिकनिक आयोजित करते हैं और परिवार में भी कभी ना कभी तो पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बन ही जाता है। पढ़ाई लिखाई करना बहुत अच्छी बात है पर उसके साथ साथ खेलकूद और मौज मस्ती भी जरूरी है। इसी तरह मेहनत करके कमाना भी जरूरी है पर उसके साथ साथ अपने लिए कुछ समय निकालना भी बहुत जरूरी है।

पिकनिक का महत्व Importance of Picnic in Hindi

आजकल स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का काम बहुत ज्यादा हो गया है क्योंकि यह कंपटीशन का दौर है और हर माता-पिता चाहता है कि उसका बच्चा अच्छे अंको से आगे बढ़ता रहे। पर कभी-कभी सिर्फ किताब में ध्यान देते देते बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है इसीलिए समय-समय पर उसका मनोरंजन होना बहुत जरूरी है।

यह न केवल उसकी मानसिक संतुलन के लिए जरूरी है बल्कि पिकनिक पर जाने से बच्चों में शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है। पिकनिक शब्द ही ऐसा है जो किसी में भी आसानी से खुशी की लहर भर देता है।

जहां ना केवल आपके मन को शांति मिलेगी बल्कि शरीर भी सुस्त बना रहेगा। घर से बाहर निकलने पर बाहरी दुनिया के बारे में पता लगता है और हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हमें अलग-अलग जगह पर पिकनिक सपोर्ट के लिए जाना चाहिए ताकि हम उस जगह और उससे जुड़ी चीजों के बारे में भी जान सके। सिर्फ काम करना जिंदगी के लिए जरूरी नहीं है बल्कि कुछ समय खुद के लिए निकालना और खुद को जानना भी बहुत जरूरी है।

पिकनिक का आनंद

पिकनिक पर जाने से जो संतुष्टि, मजा और आनंद मिलता है उसकी कल्पना सिर्फ सपनों में की जा सकती है। एक बार आप को पता लगे की अगली सुबह आपको पिकनिक पर जाना है तो बीती रात आप सो नहीं पाएंगे। दोस्तों के साथ बिताए यह हसीन पल जिंदगी भर की यादें दे जाते हैं। पिकनिक का वह एक दिन जब आप पूरा दिन सिर्फ अपने लिए निकालते हैं और काम की चिंता घर छोड़ आते हैं, ऐसा दिन कभी-कभी ही मिलता है।

बच्चों के लिए पिकनिक का सबसे ज्यादा महत्व होता है। सबसे ज्यादा मायने रखता है कि हम किस जगह पर पिकनिक मनाने जा रहे हैं। हम जब भी पिकनिक की जगह का चयन करते हैं तो हमें ध्यान रखना चाहिए की जगह ऐसी हो जहां शांति और सुकून हो जिसका आप आनंद उठा सके।

जिस तरह हम मन लगाकर कोई भी काम करते हैं उसी तरह पिकनिक कभी हमें भरपूर फायदा उठाना चाहिए। चाहे आप अपने परिवार के साथ जा रहे हैं या दोस्तों, हर तरह की पिकनिक का अपना महत्व होता है।

जब हम दोस्तों के संग होते हैं तो तरह तरह के खेल, हंसी मजाक छोटी मोटी लड़ाइयां हमारा दिन बना देते हैं। अगर परिवार के साथ जाते हैं तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से परिवार के लिए कुछ समय निकाल पाते हैं।

पिकनिक के फायदे (बच्चों के लिए) – Benefits of Picnic in Hindi

  • पिकनिक पर खेले जाने वाले खेल से और भागदौड़ से बच्चों के शारीरिक क्षमता बढ़ती है।
  • इससे बच्चों का मानसिक विकास भी होता है।
  • पढ़ाई से जब बच्चे से चिड़चिड़े हो जाते हैं। बच्चों का मन लगाए रखने में भी पिकनिक बहुत महत्वपूर्ण है।
  • आजकल के बच्चे सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहते हैं जिससे कि बाहर की दुनिया से अनजान है। इस तरह पिकनिक बच्चों को टेक्नोलॉजी के दुष्प्रभाव से भी बचाती है।
  • पिकनिक पर जाने से बच्चे अन्य गतिविधियों में भी एक्टिव हो जाते हैं।
  • बच्चों के अंदर से हिंसक भावनाएं कम हो जाती हैं।

पिकनिक पर जाने के कारण: Reason for Picnic in Hindi

परिवार के संग वक्त बिताना:

  • पिकनिक पर जाने से आप अपने बच्चों पर पूरा ध्यान दे पाते हैं बिना किसी डिस्ट्रक्शन के।
  • आपको एक मौका मिल पाता है अपने बच्चे को पूरी तरह जानने का।
  • उन्हें कुछ सिखाने का और उनसे कुछ सीखने का।
  • यही समय होता है जब आप बिना किसी काम की टेंशन के अपने बच्चे पर पूरा ध्यान दे पाते हैं और उन्हें प्यार कर पाते हैं। जहां आप परिवार के साथ छोटे छोटे खेल खेल सकते हो जिससे परिवार को साथ में एक कीमती वक्त मिल जाता है।

मानसिक क्षमता:

  • ताजी हवाएं और अच्छा मौसम हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।
  • कुछ वक्त बाहर बिताने से आपके अंदर नेगेटिव थॉट्स कम होते हैं।
  • सकारात्मकता आती है जिससे कि स्ट्रेस कम होता है और मानसिक क्षमता बढ़ती है।

शारीरिक फायदे:

  • यदि आप पिकनिक के लिए भाग जाते हैं तो यह आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा है।
  • ताजी हवा खाने से अस्थमा जैसी बीमारी से दूर रहा जा सकता है।
  • अगर आप सर्दियों के दिन में सूर्य की किरणों यानी अच्छी खिलती हुई धूप में पिकनिक के लिए जाते हैं तो आपके शरीर में विटामिन डी की मात्रा बढ़ती है जो जरूरी है।
  • इससे आपके शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं और आप तरह-तरह की बीमारियां से दूर रह सकते हैं।

सभ्य व्यवहार:

  • परिवार के साथ पिकनिक पर जाने से बच्चों के अंदर अच्छा व्यवहार बढ़ता है। उन्हें परिवार और उसकी अहमियत समझ में आती है। ऐसा करने से बच्चे धूम्रपान जैसे गलत व्यवहार से दूर रहते हैं। परिवार में मिलजुल कर रहने वाला बच्चा शांतिप्रिय होता है जो बुरी आदतों से खुद को दूर रख पाता है।

स्वयं का विकास:

  • पिकनिक पर जाने से हम कुछ समय खुद के लिए निकाल पाते हैं जिसमें हम अपने आप को एनालाइज कर पाते हैं। हमें पता चलता है कि हम किस चीज में बहुत अच्छे हैं और कहां हमारे अंदर कमियां हैं। उनके बारे में सोच कर हम उन पर काम करने की कोशिश करते हैं और खुद को एक बेहतर इंसान बनाने में लग जाते हैं। पिकनिक भी एक योगा की तरह है जो शरीर और दिमाग दोनों के लिए बहुत अच्छी है। इसीलिए हमें समय-समय पर परिवार या दोस्तों के संग पिकनिक का आयोजन करते रहना चाहिए।

निष्कर्ष Conclusion

हमारे इस आर्टिकल में आपने Essay On Picnic In Hindi में पढ़ कर अपने ज्ञान में वृद्धि की और हम आशा करते हैं आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। अतः हम कह सकते हैं कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ खुशी के पल निकालने बहुत जरूरी है जिसके लिए आप समय-समय पर इस तरह पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं।

Sharing is Caring :)
essay on trees in hindi

पेड़ पर निबंध 1000 शब्दों में Essay On Trees In Hindi

आज के इस लेख में हमने पेड़ पर निबंध यानि Essay On Trees In Hindi में प्रकाशित किया है। ये लेख अक्सर स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जाता है। विद्यार्थी इसे पढ़ कर अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकेंगे।

पेड़ हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमारे लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं। यह हमारे जीवन दाता होते हैं। पेड़ से हमें ऑक्सीजन ईधन, भोजन, फल-फूल आदि सभी प्राप्त होते हैं। भारत में कुछ पेड़ों की पूजा की जाती है। पेड़ प्रकृति के द्वारा दिया गया एक अनमोल उपहार है।

पेड़ मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षियों के लिए भी जरूरी है। पेड़ों को पक्षियों का घर कहा जाता है क्योंकि सभी पक्षी अपने घर के लिए एक सुरक्षित पेड़ ढूंढते हैं। आज यदि हम खुली हवा में सांस पेड़ों की वजह से ले पा रहे हैं। मनुष्य द्वारा प्रकृति को प्रदूषित किया जा रहा है। आज बहुत ही कम पेड़ रह गए हैं। बहुत से पेड़ों की कटाई कर दी जा रही है, जिसके कारण पृथ्वी को नुकसान पहुंच रहा है।

पेड़ पर निबंध 1000 शब्दों में Essay On Trees In Hindi

पेड़ हमें तपती धुप में सूर्य की किरणों से बचाता है और छाया प्रदान करता है। ये हमें जीवन देता है क्योंकि यह पृथ्वी का अस्तित्व बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज बहुत से लोग पेड़ों पर ही निर्भर है जैसे कि बड़े बड़े उद्योग जिसमें पेपर, रबड़, मैच इंडस्ट्रीज आदि सभी शामिल है। पेड़ हमें शुद्ध हवा ऑक्सीजन देते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं।

पेड़ लोगों को सुरक्षा छाया, फल, सब्जी आदि सभी देते। आज धरती पर बारिश की बूंदे पेड़ों की वजह से ही पड़ती है। यह बादलों को आकर्षित करते हैं और बारिश लाते हैं। प्रदूषण को रोकने के लिए और पर्यावरण को ताजा बनाए रखने के लिए पेड़ अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

बड़े-बड़े जंगलों में जानवरों का घर और जंगली जानवरों के जीवन का स्त्रोत पेड़ है। पेड़ प्रदूषण को कम करता है। जैसे पर्यावरण प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण। आज हमारे जीवन में पेड़ों का महत्व है। आज पेड़ नहीं होते तो मानव जीवन भी नहीं होता इसलिए पेड़ो को बचाना हम सभी का कर्तव्य हैं।

ये भी पढ़ें :-

पेड़ के लाभ Benefits of Tree in Hindi

पेड़ हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण है क्योंकि आज हम पेड़ो की वजह से ही सांस ले पा रहे हैं। यह में ऑक्सीजन प्रदान करता है साथ ही साथ इसके बहुत से लाभ है।

  • वृक्ष यानि पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करता है
  • यह मनुष्य को ऑक्सीजन प्रदान करता है।
  • पेड़ों की वजह से वातावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है।
  • पेड़ों द्वारा जलवायु को नियंत्रण किया जा सकता है।
  • पेड़ भूस्खलन और बाढ़ जैसी समस्याओं को रोकता है क्योंकि यह भूमि को मजबूती से पकड़े हुए रखता है।
  • पेड़ों से ही पशु पक्षियों को और मनुष्य को भोजन प्रदान होता है।
  • पेड़ पक्षियों के रहने का घर है।
  • पेड़ों से मनुष्य को लकड़ी के रूप में ही ईधन प्राप्त होता है।
  • लकड़ी का इस्तेमाल फर्नीचर बनाने में किया जा सकता है।
  • पेड़ों का इस्तेमाल बहुत से उद्योगों में कच्चे माल के रूप में किया जाता है जैसे कि कागज बनाने में और रबड़ बनाने में।
  • बहुत से पेड़ों में औषधियों के गुण होते हैं जो कि बीमारियों से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण होते।
  • गर्मी के अंदर पेड़ ठंडी हवा देते हैं और छांव देते हैं।
  • सर्दियों के अंदर पेड़ से हमें लकड़ीया प्राप्त होती है। जिसे जलाकर गर्मी प्राप्त करते।
  • पेड़ों के कारण वातावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है और वातावरण को ठंडा रखा जा सकता है।

मानव जीवन में पेड़ों का महत्व Tree Importance for Human

मानव जीवन के अंदर पेड़ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि आज मानव पेड़ों की वजह से ही जिंदा है।

  • पेड़ मानव को प्राणवायु यानी कि ऑक्सीजन देते हैं।
  • पेड़ प्रदूषण को रोकने के लिए मददगार है जैसे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण आदि।
  • मानव जीवन में स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए और बहुत सी बीमारी से बचने के लिए पेड़ों द्वारा बहुमूल्य जड़ी बूटियां प्राप्त होती है।
  • जीवन के लिए पेड़ फल और अन्न प्रदान करता है।
  • इनसे ईंधन प्राप्त होता है और ईंधन से आग जलाकर ऊर्जा प्राप्त की जाती है।
  • पेड़ों के कारण आज पृथ्वी की ओजोन परत बची हुई है।
  • जिसके कारण मानव जीवन सूर्य की पराबैंगनी किरण से बचा हुआ है।
  • पेड़ों के कारण ही पृथ्वी की सतह ठंडी है और तापमान में वृद्धि नहीं होती है।
  • मानव जीवन भूकंप से बचाने के लिए पेड़ ही मदद करें।

वन्यजीवों के लिए पेड़ों का महत्व Tree Importance for Wild Animals

पेड़ मानव जीवन के साथ-साथ जीव जंतुओं के लिए भी बहुत महत्व रहकते है क्योंकि यह पेड़ ही वन्यजीवों के रहने का घर है और भोजन का स्त्रोत है। गर्मी के अंदर धूप से बचने के लिए जीव जंतु पेड़ों की छाया में बैठते हैं। पक्षी रात में अपने घर के रूप में पेड़ों पर रहते हैं। बहुत से पक्षियों के घोंसले पेड़ों पर ही बने होते हैं। इसके लिए वह छोटी-छोटी शाखाओं का इस्तेमाल करते हैं और सुंदर सुंदर घोंसला बनाते हैं।

जहां पर अधिक पेड़ पाए जाते हैं और वहीं पर अधिक मात्रा में पशु और पक्षी पाए जाते हैं। बहुत सारे पेड़ मिलकर एक जंगल बनाते हैं। यही जंगल सभी जीव जंतुओं का घर होता है।

वृक्षों की कमी के कारण नुकसान Disadvantage of Less Trees

वृक्षों यानि पेड़ों की कमी के कारण बहुत से नुकसान का सामना करना पड़ता है जैसे:

  • पेड़ों की कमी के कारण वातावरण प्रदूषित हो जाता है और बहुत सी बीमारियां मानव जीवन को घेर लेती है।
  • इनकी की कमी के कारण पृथ्वी का तापमान गिर जाता है।
  • वन्यजीवों के मरने का कारण पेड़ों की ज्यादा से ज्यादा कटाई है।
  • आज मनुष्य शुद्ध हवा नहीं ले पाता। उसका कारण पेड़ की कमी है।
  • पेड़ों की कमी के कारण आज बहुत से इलाके रेगिस्तान में बदल गए हैं।
  • पेड़ों की कटाई से बहुत सी प्रजातियां विलुप्त हो गई है।
  • आज बड़ी बड़ी जंगल की पेड़ों की कमी के कारण छोटे हो गए हैं।

निष्कर्ष Conclusion

दोस्तों आज हमने इस लेख में पेड़ पर निबंध यानि Essay On Trees In Hindi को बढ़ी ही सरल भाषा में पढ़ा और समझा। साथ ही साथ पेड़ों के महत्व को भी बढ़ी अच्छी तरह से आपके रूबरू कराया है।

पेड़ हमारे जीवन में और पशु पक्षियों के जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज पेड़ों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। यदि इस धरती पर पेड़ ही नहीं रहेंगे तो मानव जीवन भी खत्म हो जाएगा। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण आज बड़े-बड़े जंगल समाप्त हो चुके हैं। जिसके कारण वन्यजीव भी मारे जा रहे हैं। पेड़ों की कमी के कारण प्रकृति को बचाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि बहुत से प्रदूषण फैलते ही जा रहे हैं।

Sharing is Caring :)
Essay on Cow in Hindi

गाय पर निबंध पढ़ें हिंदी में Essay on Cow in Hindi

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने गाय पर निबंध यानि Essay on Cow in Hindi में लिखा है। जोकि स्कूल के बच्चों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।

भारत में गाय का पूजनीय स्थान है । प्राचीन काल में साधु-संत, ऋषि-मुनि अपने आश्रमों में गायें पाला करते थे । महर्षि जाबालि ने तो अपने शिष्य सत्यकाम को गौ सेवा का भार सौंपा था और उन्हें तब तक चराते रहने का आदेश दिया था जब तक उनकी संख्या दोगुनी न हो जाए ।

महर्षि वशिष्ठ और विश्वामित्र का प्रसंग गाय के प्रति हिन्दुओं की निष्ठा और ललक का प्रतीक है । धर्मपरायण भारत में गाय को ‘माता’ कहकर सम्मानित किया गया, क्योंकि वह माँ के समान ही हमारा पालन करती है ।

नर गाय को बैल कहते हैं । गाय का बच्चा बछड़ा कहलाता है । बैल को खेती के कामों में, गाड़ी खींचने के लिए, पानी निकालने के लिए उपयोग में लाते हैं । गाय ‘माँ’ के स्वर का मधुर उच्चारण करती हैं । दिल्ली की सड़कों पर गाय गन्दगी में मुंह मारती नजर आती हैं ।

गाय पर निबंध पढ़ें हिंदी में Essay on Cow in Hindi

  • प्राचीन काल में राजा, ब्राह्मणों को गो-दान भी देते थे ।
  • जिसमें राजा अपनी गौशाला की स्वस्थ गाय देता था ।
  • कन्याओं को भी विवाह के अवसर पर गाय उपहार में दी जाती थी ।
  • यज्ञ की समाप्ति पर भी गोदान दिया जाता था ।
  • प्राचीन काल में मकान और फर्श कच्चे होते थे, उन्हें गाय के गोबर से लीपा जाता था ।
  • गोबर का ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है । गोबर के उपले बनाकर जलाए जाते थे ।
  • वर्तमान समय में ‘गोबर गैस का भी प्रयोग किया जाता है जिससे धुंआ नहीं निकलता और आखे भी ठीक रहती हैं ।
  • गाँवों की स्त्रियाँ आज भी अपना चूल्हा गोबर से लीपती हैं और पुरुष जले हुए उपलों को हुक्कों में भरकर गुड़गुड़ाते हैं ।
  • ‘गोवर्धन’ के दिन गोबर को जलाकर उसकी पूजा और परिक्रमा की जाती है ।
  • गोबर का प्रयोग खेतों में खाद के लिए भी किया जाता है।
  • गाय के मूत्र का प्रयोग दवाइयां बनाने में भी किया जाता है।
  • अनेक हिन्दू घरों में गायों की प्रतिदिन पूजा होती है।
  • सुबह और शाम को पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है।

गाय से जुडी कुछ और ख़ास बातें

भारत की राजधानी दिल्ली में, जहां घनी आबादी है, वहाँ सड़कों और गलियों में गायें बिना बाधा के विचरण करती हैं । गाय उन सड़कों पर बैठकर जुगाली कर लेती है जहाँ तीव्र गति के वाहन दौड़ते हैं।

गाय को बचाने के चक्कर में कई बार बस चालकों से दुर्घटना हो जाती है, लेकिन गाय को खरोंच तक नहीं आती ।

सरकार को चाहिए कि इन गायों के लिए एक गौशाला कानिर्माण करे, इन्हें वहाँ रखकर इनकी उचित देखभाल की जाए, जिससे दूध का अधिक उत्पादन हो । ईश्वर का श्रेष्ठ उपहार गाय है, जो उसने मानव के लिए दिया है । भारतीय परम्परा के पूज्य पशुओं में गाय का स्थान सर्वोपरि है । यह परोपकारिणी है । गाय की सेवा सुश्रूषा से परम पुण्य की प्राप्ति होती है । मन की कामनाओं को पूर्ण करने के कारण इसे कामधेनु कहा गया है ।

भूमिका: Role of Cow in World

गाय का यूं तो पूरी दुनिया में ही काफी महत्व है, लेकिन भारत (India) के संदर्भ में बात की जाए तो प्राचीन काल से यह भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है। चाहे वह दूध का मामला हो या फिर खेती के काम में आने वाले बैलों का । वैदिक काल में गायों की संख्या व्यक्ति की समृद्धि का मानक हुआ करती थी । दुधारू पशु होने के कारण यह बहुत उपयोगी घरेलू पशु है ।

उपयोगिता: Uses of Cow in Hindi

  • गाय का दूध बहुत ही पौष्टिक होता है ।
  • यह बीमारों और बच्चों के लिए बेहद उपयोगी आहार माना जाता है ।
  • इसके अलावा दूध से कई तरह के पकवान बनते हैं ।
  • दूध से दही, पनीर, मक्खन और घी भी बनाता है ।
  • गाय का घी और गोमूत्र अनेक आयुर्वेदिक औषधियां बनाने के काम भी काम आता है ।
  • गाय का गोबर फसलों के लिए सबसे उत्तम खाद है ।
  • इसके के मरने के बाद उसका चमघ, हड़िया व सींग सहित सभी अंग किसी न किसी काम आते हैं ।

अन्य पशुओं की तुलना में गाय का दूध बहुत उपयोगी होता है । बच्चों को विशेष तौर पर गाय का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है क्योंकि भैंस का दूध जहां सुस्ती लाता है, वहीं गाय का दूध बच्चों में चंचलता बनाए रखता है । माना जाता है कि भैंस का बच्चा (पाड़ा) दूध पीने के बाद सो जाता है, जबकि गाय का बछड़ा अपनी मां का दूध पीने के बाद उछल-कूद करता है ।

गाय न सिर्फ अपने जीवन में लोगों के लिए उपयोगी होती है वरन मरने के बाद भी उसके शरीर का हर अंग काम आता है । गाय का चमडा, सींग, खुर से दैनिक जीवनोपयोगी सामान तैयार होता है । गाय की हड्‌डियों से तैयार खाद खेती के काम आती है ।

शारीरिक संरचना: Physical Structure Of Cow in Hindi

गाय जिसको हम गौ माता भी कह कर बुलाते हैं के इस आर्टिकल Essay on Cow in Hindi के अगले भाग में जानेंगे इसकी शारीरिक सरंचना। गाय का एक मुंह, दो आखें, दो कान, चार थन, दो सींग, दो नथुने तथा चार पांव होते हैं । पांवों के खुर गाय के लिए जूतों का काम करते हैं । गाय की पूंछ लंबी होती है तथा उसके किनारे पर एक गुच्छा भी होता है, जिसे वह मक्खियां आदि उड़ाने के काम में लेती है । गाय की एकाध प्रजाति में सींग नहीं होते ।

गायों की प्रमुख नस्लें: Famous Breeds of Cow in Hindi

गायों की यूं तो कई नस्लें होती हैं, लेकिन भारत में मुख्यत: सहिवाल (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार), गीर (दक्षिण काठियावाड़), थारपारकर (जोधपुर, जैसलमेर, कच्छ), करन फ्राइ (राजस्थान) आदि हैं । विदेशी नस्ल में जर्सी गाय सर्वाधिक लोकप्रिय है । यह गाय दूध भी अधिक देती है । गाय कई रंगों जैसे सफेद, काला, लाल, बादामी तथा चितकबरी होती है । भारतीय गाय छोटी होती है, जबकि विदेशी गाय का शरीर थोड़ा भारी होता है ।

ये भी पढ़ें :- 2 BHK Meaning और BHK की फुल फॉर्म क्या है ? समझें हिंदी में

निष्कर्ष: Conclusion

गाय पर लिखा गया ये आर्टिकल Essay on Cow in Hindi आपको कैसा लगा हमें ईमेल के माध्यम से जरूर बताएं। कुल मिलाकर गाय का मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व है । गाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तो आज भी रीढ़ है । दुर्भाग्य से शहरों में जिस तरह पॉलिथिन का उपयोग किया जाता है और उसे फेंक दिया जाता है, उसे खाकर गायों की असमय मौत हो जाती है ।इस दिशा में सभी को गंभीरता से विचार करना होगा ताकि हमारी आस्था और अर्थव्यवस्था के प्रतीक गोवंश को बताया जा सके । ये आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Sharing is Caring :)
Essay On Sun in Hindi

सूर्य (सूरज) पर निबंध सरल हिंदी में Essay On Sun in Hindi

इस आर्टिकल में सूर्य पर निबंध यानि Essay on Sun in hindi में लिखा गया है। सूर्य (Sun) एक तारा है। यह आकाश में एक चमकीली वस्तु है। जैसा कि यह हमसे बहुत दूर है, हम इसे छोटा देखते हैं। इसके चारों ओर नौ मुख्य ग्रह हैं। हमारी पृथ्वी उनमें से एक है। वे सभी सूर्य के चारों ओर घूमते हैं। सूर्य को दिन के समय ही देखा जाता है।

चंद्रमा को एक उपग्रह कहा जाता है क्योंकि यह पृथ्वी के चारों ओर घूमता है।

Sun हमें रोशनी और गर्मी देता है। अगर सूरज नहीं होगा तो हम अंधेरे में होंगे। चूंकि सूरज की किरणें इतनी मजबूत होती हैं कि हम उन्हें सीधे नहीं देख सकते।

पृथ्वी को सूर्य से ऊष्मा, प्रकाश और ऊर्जा मिलती है। सभी जीवित चीजें धूप के साथ मौजूद हैं। जब सूरज डूबता है तो अंधेरा पीछा करता है। लोगों को आराम करने के लिए अंधेरे की जरूरत है। पृथ्वी पर सभी जीवित और गैर-जीवित चीजों पर सूर्य का बहुत प्रभाव है।

आज भी दुनिया के कुछ हिस्सों में कुछ लोग सूर्य को देवता के रूप में पूजते हैं। यह प्रकृति का उपहार है।

ये भी पढ़ें :- Poem on Mother in Hindi दिल को छू लेने वाली माँ कवितायें

सूर्य (सूरज) पर निबंध सरल हिंदी में (Essay on Sun in hindi) 1000 Words

सूर्य की आयु का अनुमान सौर मंडल के समान आयु से लगाया जाता है। वैज्ञानिकों ने सूर्य को लगभग साढ़े चार अरब साल पुराना बताया है। यह माना जाता है कि चंद्रमा से चट्टानों का अध्ययन करके सूर्य के समान ही कई वर्षों तक अस्तित्व में रहा था।

इसका गठन एक बड़े बादल के पतन के परिणामस्वरूप किया गया था जिसमें हाइड्रोजन और हीलियम अणु थे। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि सूर्य अपने अपेक्षित जीवन से आधा है।

सूर्य किस चीज से बना है What is the sun made of

सूर्य एक बड़ा गोला है जो गर्म गैस के कारण चमकता है। सूर्य को बनाने वाली प्रमुख गैसों में हाइड्रोजन और हीलियम शामिल हैं। इसमें 70% हाइड्रोजन और 28% हीलियम होता है। अन्य गर्म गैसें भी हैं जो कार्बन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन सहित सूर्य में निहित हैं। यह भी सिलिकॉन, लोहा, नीयन, सल्फर, और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से बना है।

क्या बनाता है सूर्य चमक हाइड्रोजन गैस का हीलियम में रूपांतरण है। यह एक प्रक्रिया है जिसे परमाणु संलयन के रूप में जाना जाता है जो सूर्य के गर्म कोर पर होता है। इस प्रक्रिया में, दो गैसों को गर्म किया जाता है, जिससे उनके परमाणु विघटित हो जाते हैं, और इसलिए गैसों को प्लाज्मा में बदल दिया जाता है।

वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि चार से पांच अरब वर्षों में सूरज जल जाएगा, यही कारण है कि हाइड्रोजन गैस जिसे हीलियम में बदल दिया जाता है, खराब हो जाएगी। ये तो अब आपने अच्छे से पढ़ लिया होगा की सूर्य किस चीज से बना है अब Essay On Sun in Hindi के इस आर्टिकल में बात करते हैं की सूर्य किस चीज से बना है।

सूरज कितना चमकीला है How bright is the Sun

सूर्य एक बहुत ही चमकीला तारा है। यह पूर्णिमा की तुलना में चार लाख गुना तेज है। सौर मंडल में तारों की चमक को परिमाण का उपयोग करके मापा जाता है। सूर्य के पास -26.74 का परिमाण है जो बहुत उज्ज्वल है। यही कारण है कि चंद्रमा (Moon) को हमारी नंगी आंखों से देखना आसान है लेकिन सूरज पर सीधे देखना मुश्किल है।

सौर मंडल Solar System

सौर मंडल को सूर्य और उसके चारों ओर घूमने वाली सभी चीजों के रूप में वर्णित किया जा सकता है। इसमें ग्रह, चंद्रमा, धूमकेतु, क्षुद्रग्रह और उल्कापिंड शामिल हैं। सौरमंडल का गठन अरबों साल पहले हुआ था। गैस और धूल से भरे एक बड़े बादल को गुरुत्वाकर्षण के परिणामस्वरूप सौर नेबुला के रूप में जाना जाता है और पतन ने इसे बहुत तेजी से घुमाया और इसने एक चपटी डिस्क का गठन किया।

केंद्र में जमा हुए ढहने वाले बादल से सामग्री सूर्य के गठन पर जबकि बाकी सामग्री टकरा गई और संयुक्त रूप से चंद्रमा, ग्रह, धूमकेतु, क्षुद्रग्रह और उल्कापिंड का निर्माण हुआ। सौर मंडल से बना है सूर्य;

1. सूर्य सौरमंडल का सबसे बड़ा घटक है जो केंद्र में पाया जाता है। सभी ग्रह इसके चारों ओर घूमते हैं। यह जो ऊर्जा पैदा करता है, उसके कारण यह पृथ्वी पर जीवन को संभव बनाता है।

2. ग्रह भी सौर मंडल के एक घटक हैं। आठ ग्रह हैं जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं। इसमें बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून शामिल हैं। ग्रह चट्टानों और लोहे से बने होते हैं।

बुध सबसे छोटा और सबसे गर्म ग्रह है क्योंकि यह सूर्य के सबसे करीब है। शुक्र पृथ्वी के सबसे करीब है और इसे आकाश के सबसे चमकीले तारे के रूप में देखा जा सकता है।

ग्रह पृथ्वी पर ही जीवन मौजूद है। मंगल एक लाल ग्रह है क्योंकि इसकी सतह का रंग लाल है। बृहस्पति सबसे बड़ा ग्रह है क्योंकि यह अन्य ग्रहों के आकार से दोगुना है। शनि एक ऐसा ग्रह है जिसके चारों ओर पाए जाने वाले छल्लों के कारण यह एक सुंदर दृश्य है। यूरेनस और नेपच्यून अंधेरे ग्रह हैं क्योंकि वे सूर्य से दूर हैं।

3. चंद्रमा भी सौर प्रणाली का एक हिस्सा है जो सूर्य के प्रकाश को प्रतिबिंबित करने के परिणामस्वरूप अपना प्रकाश प्राप्त करता है। पृथ्वी में एक चंद्रमा है लेकिन अन्य ग्रह हैं जिनके पास एक से अधिक चंद्रमा हैं। चंद्रमा पर कोई गुरुत्वाकर्षण नहीं है।

4. एक क्षुद्रग्रह एक बड़ी चट्टान है जो अंतरिक्ष में पाया जाता है जो सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करता है।

5. उल्कापिंड क्षुद्रग्रहों की तुलना में छोटे होते हैं और वे पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के लिए उल्का बन जाते हैं जिन्हें शूटिंग सितारे के रूप में देखा जाता है।

6. एक धूमकेतु बर्फ से बना एक शरीर है जिसमें गैसें होती हैं। जब यह सूर्य के करीब से गुजरता है, तो यह जमे हुए गैसों को छोड़ने के लिए गर्म होता है।

सूर्य की ऊर्जा का उपयोग Uses of Solar Energy

1. सूर्य सौर ऊर्जा प्रदान करता है। यह बिजली से ऊर्जा का एक वैकल्पिक स्रोत है जो सौर कोशिकाओं के माध्यम से बिजली प्रदान कर सकता है।

2. सूरज की ऊर्जा का उपयोग फसलों को उगाने के लिए भी किया जाता है। फसलें उगने और अपना भोजन बनाने के लिए सूर्य पर निर्भर करती हैं।

3. सूर्य की ऊर्जा भी पृथ्वी को गर्म करती है। सूरज के बिना, पृथ्वी एक ठंडा ग्रह हो सकता है जो जीवन का समर्थन नहीं कर सकता है।

4. सूर्य की ऊर्जा जल चक्र को भी सक्षम बनाती है। यह तब होता है जब सतह पर वर्षा का पानी बादलों को बनाने के लिए वाष्पित हो जाता
है जो बाद में बारिश का निर्माण करते हैं।

5. भोजन और कपड़े सुखाने जैसे कार्यों को करने के लिए सूरज की ऊर्जा का उपयोग घर पर भी किया जा सकता है।

निष्कर्ष Conclusion

सूर्य पर निबंध (Essay On Sun in Hindi) का पूरा आर्टिकल आपको ज़रूर पसंद आया होगा। क्यूंकि इसमें दी गयी सारी जानकारी बड़ी ही सरल भाषा में दर्शायी गयी है। सूर्य सौरमंडल का एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटक है। सूर्य ने अपने कई लाभों के कारण पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व संभव बना दिया है।

Sharing is Caring :)