पेड़ पर निबंध 1000 शब्दों में Essay On Trees In Hindi

आज के इस लेख में हमने पेड़ पर निबंध यानि Essay On Trees In Hindi में प्रकाशित किया है। ये लेख अक्सर स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जाता है। विद्यार्थी इसे पढ़ कर अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकेंगे।

पेड़ हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमारे लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं। यह हमारे जीवन दाता होते हैं। पेड़ से हमें ऑक्सीजन ईधन, भोजन, फल-फूल आदि सभी प्राप्त होते हैं। भारत में कुछ पेड़ों की पूजा की जाती है। पेड़ प्रकृति के द्वारा दिया गया एक अनमोल उपहार है।

पेड़ मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षियों के लिए भी जरूरी है। पेड़ों को पक्षियों का घर कहा जाता है क्योंकि सभी पक्षी अपने घर के लिए एक सुरक्षित पेड़ ढूंढते हैं। आज यदि हम खुली हवा में सांस पेड़ों की वजह से ले पा रहे हैं। मनुष्य द्वारा प्रकृति को प्रदूषित किया जा रहा है। आज बहुत ही कम पेड़ रह गए हैं। बहुत से पेड़ों की कटाई कर दी जा रही है, जिसके कारण पृथ्वी को नुकसान पहुंच रहा है।

पेड़ पर निबंध 1000 शब्दों में Essay On Trees In Hindi

पेड़ हमें तपती धुप में सूर्य की किरणों से बचाता है और छाया प्रदान करता है। ये हमें जीवन देता है क्योंकि यह पृथ्वी का अस्तित्व बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज बहुत से लोग पेड़ों पर ही निर्भर है जैसे कि बड़े बड़े उद्योग जिसमें पेपर, रबड़, मैच इंडस्ट्रीज आदि सभी शामिल है। पेड़ हमें शुद्ध हवा ऑक्सीजन देते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं।

पेड़ लोगों को सुरक्षा छाया, फल, सब्जी आदि सभी देते। आज धरती पर बारिश की बूंदे पेड़ों की वजह से ही पड़ती है। यह बादलों को आकर्षित करते हैं और बारिश लाते हैं। प्रदूषण को रोकने के लिए और पर्यावरण को ताजा बनाए रखने के लिए पेड़ अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

बड़े-बड़े जंगलों में जानवरों का घर और जंगली जानवरों के जीवन का स्त्रोत पेड़ है। पेड़ प्रदूषण को कम करता है। जैसे पर्यावरण प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण। आज हमारे जीवन में पेड़ों का महत्व है। आज पेड़ नहीं होते तो मानव जीवन भी नहीं होता इसलिए पेड़ो को बचाना हम सभी का कर्तव्य हैं।

ये भी पढ़ें :-

पेड़ के लाभ Benefits of Tree in Hindi

पेड़ हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण है क्योंकि आज हम पेड़ो की वजह से ही सांस ले पा रहे हैं। यह में ऑक्सीजन प्रदान करता है साथ ही साथ इसके बहुत से लाभ है।

  • वृक्ष यानि पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करता है
  • यह मनुष्य को ऑक्सीजन प्रदान करता है।
  • पेड़ों की वजह से वातावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है।
  • पेड़ों द्वारा जलवायु को नियंत्रण किया जा सकता है।
  • पेड़ भूस्खलन और बाढ़ जैसी समस्याओं को रोकता है क्योंकि यह भूमि को मजबूती से पकड़े हुए रखता है।
  • पेड़ों से ही पशु पक्षियों को और मनुष्य को भोजन प्रदान होता है।
  • पेड़ पक्षियों के रहने का घर है।
  • पेड़ों से मनुष्य को लकड़ी के रूप में ही ईधन प्राप्त होता है।
  • लकड़ी का इस्तेमाल फर्नीचर बनाने में किया जा सकता है।
  • पेड़ों का इस्तेमाल बहुत से उद्योगों में कच्चे माल के रूप में किया जाता है जैसे कि कागज बनाने में और रबड़ बनाने में।
  • बहुत से पेड़ों में औषधियों के गुण होते हैं जो कि बीमारियों से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण होते।
  • गर्मी के अंदर पेड़ ठंडी हवा देते हैं और छांव देते हैं।
  • सर्दियों के अंदर पेड़ से हमें लकड़ीया प्राप्त होती है। जिसे जलाकर गर्मी प्राप्त करते।
  • पेड़ों के कारण वातावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है और वातावरण को ठंडा रखा जा सकता है।

मानव जीवन में पेड़ों का महत्व Tree Importance for Human

मानव जीवन के अंदर पेड़ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि आज मानव पेड़ों की वजह से ही जिंदा है।

  • पेड़ मानव को प्राणवायु यानी कि ऑक्सीजन देते हैं।
  • पेड़ प्रदूषण को रोकने के लिए मददगार है जैसे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण आदि।
  • मानव जीवन में स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए और बहुत सी बीमारी से बचने के लिए पेड़ों द्वारा बहुमूल्य जड़ी बूटियां प्राप्त होती है।
  • जीवन के लिए पेड़ फल और अन्न प्रदान करता है।
  • इनसे ईंधन प्राप्त होता है और ईंधन से आग जलाकर ऊर्जा प्राप्त की जाती है।
  • पेड़ों के कारण आज पृथ्वी की ओजोन परत बची हुई है।
  • जिसके कारण मानव जीवन सूर्य की पराबैंगनी किरण से बचा हुआ है।
  • पेड़ों के कारण ही पृथ्वी की सतह ठंडी है और तापमान में वृद्धि नहीं होती है।
  • मानव जीवन भूकंप से बचाने के लिए पेड़ ही मदद करें।

वन्यजीवों के लिए पेड़ों का महत्व Tree Importance for Wild Animals

पेड़ मानव जीवन के साथ-साथ जीव जंतुओं के लिए भी बहुत महत्व रहकते है क्योंकि यह पेड़ ही वन्यजीवों के रहने का घर है और भोजन का स्त्रोत है। गर्मी के अंदर धूप से बचने के लिए जीव जंतु पेड़ों की छाया में बैठते हैं। पक्षी रात में अपने घर के रूप में पेड़ों पर रहते हैं। बहुत से पक्षियों के घोंसले पेड़ों पर ही बने होते हैं। इसके लिए वह छोटी-छोटी शाखाओं का इस्तेमाल करते हैं और सुंदर सुंदर घोंसला बनाते हैं।

जहां पर अधिक पेड़ पाए जाते हैं और वहीं पर अधिक मात्रा में पशु और पक्षी पाए जाते हैं। बहुत सारे पेड़ मिलकर एक जंगल बनाते हैं। यही जंगल सभी जीव जंतुओं का घर होता है।

वृक्षों की कमी के कारण नुकसान Disadvantage of Less Trees

वृक्षों यानि पेड़ों की कमी के कारण बहुत से नुकसान का सामना करना पड़ता है जैसे:

  • पेड़ों की कमी के कारण वातावरण प्रदूषित हो जाता है और बहुत सी बीमारियां मानव जीवन को घेर लेती है।
  • इनकी की कमी के कारण पृथ्वी का तापमान गिर जाता है।
  • वन्यजीवों के मरने का कारण पेड़ों की ज्यादा से ज्यादा कटाई है।
  • आज मनुष्य शुद्ध हवा नहीं ले पाता। उसका कारण पेड़ की कमी है।
  • पेड़ों की कमी के कारण आज बहुत से इलाके रेगिस्तान में बदल गए हैं।
  • पेड़ों की कटाई से बहुत सी प्रजातियां विलुप्त हो गई है।
  • आज बड़ी बड़ी जंगल की पेड़ों की कमी के कारण छोटे हो गए हैं।

निष्कर्ष Conclusion

दोस्तों आज हमने इस लेख में पेड़ पर निबंध यानि Essay On Trees In Hindi को बढ़ी ही सरल भाषा में पढ़ा और समझा। साथ ही साथ पेड़ों के महत्व को भी बढ़ी अच्छी तरह से आपके रूबरू कराया है।

पेड़ हमारे जीवन में और पशु पक्षियों के जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज पेड़ों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। यदि इस धरती पर पेड़ ही नहीं रहेंगे तो मानव जीवन भी खत्म हो जाएगा। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण आज बड़े-बड़े जंगल समाप्त हो चुके हैं। जिसके कारण वन्यजीव भी मारे जा रहे हैं। पेड़ों की कमी के कारण प्रकृति को बचाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि बहुत से प्रदूषण फैलते ही जा रहे हैं।

Sharing is Caring :)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.